फ्योदोर दोस्तवोस्की
रूसी भाषा के एक महान साहित्यकार थे। कहानीकार, उपन्यासकार और निबंध लेखक भी थे। इनका जन्म 11 नवंबर 1821 को माॅस्को में हुआ था। उन्हें किसी वक्त मृत्यु दण्ड मिला था, लेकिन अंत समय आते-आते उसे माफ कर दिया गया था।
1: दो काम करने से लोग सबसे ज्यादा घबराते हैं। पहला, नया कदम बढ़ाना। दूसरा नया शब्द बोलना।
2: अगर भगवान ना हो तो कभी, किसी चीज पर पाबंदी न रहे।
3: एक लक्क्ष हासिल करना, दूसरे लक्क्ष की ओर बढ़ने की तरह है।
4: खुद से झूठ बोलना, दूसरो से झूठ बोलने से भी ज्यादा खतरनाक है।
5: इंसान को अपनी मुश्किलें गिनना ही आती हैं, वह कभी खुशियों की गिनती नहीं करता है।
6: खुशियों में कोई खुशी नहीं छिपी होती, खुशियां हासिल करने से असली खुशी मिलती है।
7: उदासी क्यों होती है, यह जानना ही सबसे बड़ी खुशी है।
8: अगर आपका उद्देश्य अच्छा है तो छोटी-छोटी गलतियों से कभी कोई नुकसान नहीं होगा।
9: आत्मा को सुकून पहुंचाने के लिए बच्चों के साथ जीवन गुजारिए।
10: किसी उम्मीद या आस के बिना जीवन बिताना मरने के बराबर है।
11: आप अपने जीवन को सही तरीके से जी रहे हैं तो आपके पास कई कहानियां होंगी सुनाने के लिए।
12: समझदारी से काम करने के लिए समझदार होने के अलावा कई दूसरी चीजें भी जरूरी हैं। े
13: प्यार का मतलब ही पीड़ा है। इसके बिना प्यार मुमकिन नहीं है।
14: कोई भी विषय इतना पुराना नहीं होता कि उस पर कुछ नया न कहा जा सके।
15: आपके पास कोई अर्थपूर्ण काम नहीं है तो आपके जीवन जीने का कोई मतलब भी नहीं हैं।
16: खूबसूरती से ही दुनिया को बचाया जा सकता है। चाहे कोई खूबसूरत विचार हो या फिर सुंदर इंसान।
17: सबसे चालाक व्यक्ति वह है जो माह में एक बार अपने आप को बेवकूफ कहता है।
18: ताकत हमेशा उसी व्यक्ति को दी जाती है जिसके पास झुककर उसे हासिल करने का साहस हो।े
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें