हर व्यक्ति समस्या और परेशानी को अलग नजरिये से देखता है। आप भी दिक्कतों को अपने अनुसार देखते होंगे। यह ज्यातर नकारात्मक ही हाती है। आज कुछ ऐसे े
प्रश्नो के बारे में जानिए जिसके बारे में जानकारी होने से आप समस्याओं को अलग ही तरिके से देखने लगेंगे। जानिए इन प्रश्नो के बारे में-
किसी चीज को लेकर आप अभी सकारात्मक और खुश रहना चाहते हैं तो वह क्या होगी: स्ट्रेस और निगेटिविटी से बाहर निकलने का एक हथियार है। वह है किसी ऐसी बात या व्यक्ति के बारे में सोचना जो सकारात्मक सोच रखता है और उसके साथ आप खुश रहते हैं।
किस समस्या के लिए शुक्रगुजार हैं कि वे समस्या अभी नहीं घटी: कुछ समस्या बड़ी होती हैं और कुछ छोटी। छोटी-छोटी बातों को समस्या समझना ही नहीं चाहिए। जब कोई परेशानी आए तो ऐसी एक परेशानी या दिक्कत के बारे में सोचिए जो वाकई में बहुत गंभीर है और आप भगवान के शुक्रगुजार हैं कि अभी नहीं हो रहा है।
अभी आप किस बात के बारे में बिल्कुल नहीं सोचना चाहते और खुद को क्या अच्छा कहना चाहते हैं: समस्या से घिरे तो ऐसी बातों के बारे में सोचिए जिन्हें आप खुद को कहना चाहते हैं। यकिनन ही वह शब्द अच्छे होंगे। इन शब्दों को खुद से जरूर कहिए। ऐसा करने से आपको ताकत मिलेगी और यह समस्या का हल निकालने का औजार भी साबित होगा।
दूसरों का कसूर निकालकर अपनी जिम्मेदारियों से भागेंगे या एक्शन प्लान बनाकर आगे से आगे बढ़ना चाहते हैं: पहले से समस्या में हैं, आप और समस्या बढ़ाना तो नहीं ही चाहते होंगे। इसलिए दूसरों का कसूर निकालकर अपनी जिम्मेदारियों से भागने की बजाए आगे बढ़ने के बारे में सोचिए। एक अच्छा एक्शन प्लान बनाइए और उस पर चलना शुरू कर दीजिए।
किन लोगों को माफ करना चाहते हैं: माफी देने का मतलब परिश्थितियों को सुधारना नहीं है। और आप हर व्यक्ति या परिस्थिति को माफ करना या भूलना भी नहीं चाहते हैं। लेकिन आप हर किसी को माफ करके खुद को आजाद करिए। अपने साथ रहिए। जैसे हैं वैसे ही रहिए और आगे बढ़ते जाइए।
फिलहाल आप ऐसी किन बातों के बारे में जानते हैं जो आने वाले समय में अच्छी या सही साबित होंगी: कुछ ऐसी बातों के बारे में सोचिए जो आने वाले समय में बिल्कुल सही साबित होंगे या जिन्हें अपनाने से जीवन में कोई न कोई बदलाव जरूर आएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें