1: जिंदगी में सफल होने के लिए न तो यह जानने में ज्यादा उत्सुक हों कि दूसरे क्या सोच रहे हैं, न ही चीज़ों में रूचि दिखाएं, लेकिन नए आइडिया या किसी नए विचार की खोज करिए। कुछ नया करने से ही आगे बढ़ने का रास्ता बनेगा। प्रसिद्धि मिलेगी।
2: दुनिया में ऐसी कोई चीज़ नहीं जिससे डरने की जरूरत है। फिलहाल जरूरत सिर्फ चीज़ो को सही तरीके से समझने की है। इससे डर कम होगा।
3: आगे बढ़ने का रास्ता न ही आसान होता है और न छोटा, पर नतीजे अच्छे मिलते हैं।
4: उस वक्त डरने की जरूरत नहीं है जब तक आप जानते हैं कि जो कर रहे हैं वह बिल्कुल सही है। उससे किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा है।
5: उन लोगों में से एक बनिए जिन्हें कर्म में ही संुदरता दिखती है। जैसे मुझे सांइस से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं लगता है।
6: दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो सिर्फ गलतियां निकालने की कोशिश करते रहते हैं, न कि सत्य की तलाश करते हैं। ऐसा हर जगह है। संाइस में भी।
7: किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन आसान नहीं है। फिर क्या किया जाए? इससे बाहर निकलने का एक ही रास्ता है, खुद पर विश्वास रखिए। हर व्यक्ति को सोचना चाहिए कि भगवान ने उन्हें कोई न कोई खास तोहफा दिया है और उस तोहफे को बनाए रखना है।
8: कम ही लोग इस बात की तरफ ध्यान देते हैं कि क्या हो चुका है, जबकि ज्यादातर लोगों की रूचि इसी बात में रहती है कि क्या बाकी रह गया है।
9: किसी चीज़ की गहराई को तभी समझ पाएंगे जब आपके पास पूरी आजादी हो।
10: पर्यावरण में आ रहे बदलावों को देखकर बच्चे की खुशी मिलनी चाहिए। मेरे साथ पूरा जीवन ऐसा ही होता रहा है। अभ्दुत खुशी का अनुभव।
11: आप शादीशुदा हैं, अपना कॅरियर बना रही हैं तो अकसर लोग पूछेंगे कि घर और काम को कैसे बैलंेस करती हैंै। आपका जबाव सिर्फ इतना-सा होना चाहिए कि यह बिल्कुल आसान नहीं है।
मेरी क्यूरी: मेरी क्यूरी विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं। विज्ञान की दो शाखाओं के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली वैज्ञानिक हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें