Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

गुरुवार, 7 मई 2015

खुद को मोटिवेट करने के लिए

खुद से उलझाने वाले सवाल पूछिए
व्यक्ति की इक्छाएं एक जैसी ही होती हैं। हम सब प्यार, सम्मान, पैसा, बेहतर भविष्य  जैसी चीजें ही अपने लिए चाहते हैं। लेकिन यह हासिल उन्हें ही हो पाती हैं जो खुद  को इसके लिए प्रेरित कर पाते हैं। खुद से ऐसे उलझाने वाले सवाल कीजिए जिनसे आगे बढ़ने का रास्ता मिले। जानिए ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में ...
मुश्किल क्यों उठाएं: मुश्किलें सबको आती हैं, लेकिन पता होना चाहिए कि इसका मकसद क्या है। इसका दूसरा पहलू यह है कि आप कोइ इक्छा रखते हैं, लेकिन उसे पूरा करने के लिए मुश्किल उठाना नहीं चाहते। तो मान लिजिए कि आप वास्तव में वह हासिल करना ही नहीं चाहते। ेेे

पांच साल बाद कहां रहेंगे: लक्ष्य हासिल करने के लिए हर दिन प्रयास करना होता है। यह सवाल पूछकर आप खुद को इसके लिए तैयार कर सकते हैं। जरूरी प्रयास नहीं करने से खुद ही संतुष्ट नहीं रह पाएंगे।
अभी क्या करना सबसे जरूरी है: अपनी मौजूदा प्राथमिकताओं की अनदेखी नहीं  कर सकते क्योंकि ये एक बड़े लक्ष्य का ही हिस्सा होती हैं। इससे आप कई गैर जरूरी कामों पर समय खर्च करने से बच सकेंगे।
दूसरों से क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं: इससे आप अपनी कमजोरियों को जान सकेंगे। इन्हें छिपाने का कोई फायदा नहीं। यह मुश्किल जरूर है, लेकिन इससे आगे का रास्ता आसान हो जाता है। आत्मविश्वास बढ़ता है।
मेरे आसपास कैसे लोग हैं: आप जिसके साथ सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं, वे आपके व्यक्तित्व का हिस्सा होते है। नेगेटिव सोच वाले लोगों के साथ रहकर बेहतर  जीवन के बारे में सोचना भी बेकार है।
मेरा ईगो कहां रूकावट बन रहा है: ईगो से निकलने वाली इक्छाएं अक्सर आपकी असली इच्छाओं के विपरीत होती हैं। इनकी पहचान जरूरी है। ये कई बार मौजूदा  जरूरत भी होती है, इसलिए इनकी पूरी तरह अनदेखी नहीं कर सकते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें