Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

शनिवार, 16 मई 2015

वर्जिल को मेडिसिन और एस्ट्रोनाॅमी की भी अच्छी जानकारी थी

वर्जिल रोम के प्राचिन कवि थे। इनका जन्म 15 अक्टूबर 70 ईसा-पूर्व में हुआ और 21 सितंबर 19 ईसा-पूर्व को निधन हो गया था। इनका पूरा नाम पुब्लियस वेरगिलियस मारो था।
1: जो लोग मुश्किलोें का सामना करना जानते हैं, अच्छी किस्मत उन्हीं के साथ होती है।
2: प्यार के बदले प्यार मिलता है। प्यार किसी तरह के नियम- कानून को नहीें समझता है, और ऐसा ही सभी के साथ है।
3: ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात कभी-भी नहीं होगी, जो पूछेगा कि जंग ताकत से जीती या स्ट्रेटजी बनाकर।
4: उसी व्यक्ति का यकीन करिए जो वैसी ही मुश्किल से गुज़र चुका हो।
5: गुजरता वक्त कभी वापस नहीं आता हैं।
6: वहीं लोग सफल होते हैं जो जानते हैं कि वे सफल ही होंगें।
7: सबसे अच्छा वक्त, सबसे जल्दी गुजर जाता है।
8: जो कुछ भी हो, लेकिन बुरे वक्त को धैर्य और समझदारी से ही जीत सकते हैं।
9: डर लगने का अर्थ है कि दिमाग पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है।

10: आप ही खुद के साथ तुलना कर सकते है, कोई दूसरा नहीं।
11: ऐसा वक्त जरूर आएगा जब आप मुश्किल वक्त को भी खुश होकर सुनाएंगे।
12: आप क्या कुछ जानते हैं इस बात से किसी व्यक्ति को फर्क नहीं पड़ता, र्फक इससे पड़ता है कि आप क्या कर सकते हैं या अभी क्या कर रहे हैं।
13: वही व्यक्ति खुश रहना जानता है जो चींजों़ और घटनाओं के होने का कारण जानता हैं।
14: बाहरी सुंदरता से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। यह हमेशा नहीं रहती है।
15: हर व्यक्ति के सुख और दुख बिल्कुल अलग होते हैं।
16: बढ़ती उम्र के साथ सब चीजें़ धुंधली होने लगती हैं, दिमाक भी।
17: जो अच्छा काम आज आप करेंगे, इसका फल आने वाली पीढि़यों को मिलेगा।
18: हर बार किस्मत से लड़ने की ज़रूरत नहीं। उसके पीछे चुपचाप चलते जाइए।
19: आज को संभाल कर रखिए, इसी से आने वाला वक्त खूबसूरत बनेगा।
20: हर व्यक्ति सभी काम नहीं कर सकता है।
21: इच्छा और ख्वाहिशों के अनुरूप हर व्यक्ति अपना भगवान खुद बनाता है।
22: जो व्यक्ति जन्नत बनाने का हुनर नहीं जानता, उसे नर्क बनाने की कला जरूर आती होगी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें