Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

बुधवार, 6 मई 2015

अपनी इच्छा से महान या तुच्छ बनते हैं आप

फ्रेडरिक शिलर जर्मन भाषा के कवि, दार्शनिक इतिहासकार एवं नाटककार थे। उन्होंने नीति शास्त्र और  सौंदर्यशास्त्र के क्षेत्र में काफी काम किया। 13 साल की उम्र में उन्हें पिता ने अनिच्छा से मिलेट्री स्कूल भेज दिया, जहां उन्होंने पहले लाॅ और बाद में मेडिसिन की शिक्षा ली। उन्होंने स्टूटगार्ट रेजीमेंट में मेडिकल आॅफिसर रहे।
    जन्म: 10 नवंबर, 1759,     किताबें: आॅन द एस्थेटिक एजुकेशन आॅफ मैन, आॅड टू जाॅय, 
निधन: 9 मई 1805 
1: जो लोग छोटे-छोटे कामों को शांतिपूर्वक और अच्छी तरह करते हैं, वो मुश्किल कामों को आसानी  से करने की क्षमता हासिल का लेते हैं।
2: मजबूत आदमी तब और मजबूत होता है जब अकेला होता हैं। ईमानदारी जीवन की हर परिस्थिति में काम आती है।
3: भूल करने और सपने देखने की हिम्मत करो। बच्चों के खेल में अक्सर गहरे अर्थ होते है।
4: नेक दिमाग वाला बनो। दूसरे व्यक्ति की हमारे प्रति राय नहीं, दिल की आवाज सच्चा सम्मान दिलाती है।
5: जो प्राकृतिक या स्वाभाविक नहीं वह अच्छाई की ओर नहीं ले जा सकता। 
6: अपनी जवानी के सपनों के प्रति सच्चाई बनाए रखिए। शक्ति सबसे प्रेरक शब्द है। युवा अवस्था लोभ करती है, लोभ से खुद को नष्ट मत होने दीजिए।
7: प्रतिशोध व्यर्थ है। यह भयानक है। यह हत्या में खुशी देता है और निराशा इसका अंत है।
8: अमीर और अमीर होते जा रहे हैं व गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। यह रूदन दुनियाभर के सभ्य  समाज में सुना जा रहा है।

9: किसी भी राजा में दिलों पर हुकुमत करने की ताकत नहीं होती।
10: दुनिया केवल फायदे के विचार से शासित होती है।
11: जीनियस की लौ जीवन की लौ से तेज जलती है।
12: जो बहुत ज्यादा सोचता है वह काम कम कर पाता है। समझदार को समाधान और धैर्यवान को काम करना चाहिए।
13: वह आदमी जो अपने काल में श्रेष्ठ काम करता है, वह हर काल में जीवित रहता है।
14: जिस बात को लंबे समय तक छुपाए रखना संभव न हो उसे उजागर कर देने में समझदारी है।
15: अंतरआत्मा की आवाज उम्मीद भरे मन को निराश नहीं कर सकती। अवसर जैसी कोई चीज नहीं है, और जो हमें महज दुर्घटना जान पड़ती है वह तकदीर के गहनतम छोर से निकलती है।
16: खुश वह आदमी है जो यह जान लेता है कि वह क्या नहीं बदल सकता।
17: लड़कर ताज हासिल करना महान काम है और इसे ठुकरा देना ईश्वरीय है।
18: हर सच्चा प्रतिभाशाली सीधा-सादा और सरल बना रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें