Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

गुरुवार, 14 मई 2015

समझदार इंसान खुद को भी देता है आदेश
यूरीपिडीस: इनका जन्म 480 ईसा पूर्व और निधन 406 ईसा पूर्व में हुआ था। यह प्राचीन ग्रीस के नाटककार थे। अरस्तू ने उन्हें ग्रीस का मोस्ट ट्रैजिक नाटककार कहा था। उन्हें अपने समय का सबसे विद्वान कवि कहा जाता है। वो बेहतरीन खिलाड़ी और का पेंटर भी थे। उन्होंने ट्रेजिडी नाटकों को आम लोगों की पसंद बना दिया।
1: सच्चे ज्ञान का सर्वोंत्तम जबाव खामोशी है।
2: जितने अधिक प्रयास होंगे, उतनी ही अधिक समृद्धि आएगी।
3: ईश्वर जिन्हें नष्ट करना चाहता है, पहले उन्हें क्रोधी बना देता है।
4: समय सब कुछ समझा देता है। वह बात करता है और बोलने के पहले उसे किसी सवाल की जरूरत नहीं होती।
5: निर्णय लेने की स्थिति में दोनों पक्षों को सुने बिना किसी फैसले पर ना पहुंचे।
6: धन-दौलत कुछ ही समय हमारे साथ रहती है। सिर्फ हमारा व्यक्तित्व हमेशा साथ रहता है, सोना नहीं।
7: अच्छाई में सभी तरह का ज्ञान मौजूद रहता है।
8: कोई भी आजाद नहीं है। लोग दौलत, किस्मत, कानून की कैद में है या अन्य लोग उन्हें इच्छा से काम करने से रोक रहे हैं।
9: जब किसी व्यक्ति का पेट भरा हो तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अमीर है या गरीब।
10: किसी पेड़ का आकलन उस पर लगे फलों से करो, पत्तों से नहीं।
11: पहले यहे जान लो कि तुम कौन हो, फिर उस हिसाब से खुद को संवारो, विकसित करो।
12: घटनाएं अपने समय पर होती हैं। उस पर नाराज या दुखी नहीं होना चाहिए। जो आदमी समझदारी से उसमें से अच्छी बातें सीख ले वह हमेशा खुश रहता है।
13: बुद्धिमान सेनापति के दस सैनिक, दुश्मन के सौ मूर्ख सैनिको पर भारी पड़ते हैं।
14: खतरा बहादुर आदमी की आंखांे में सूर्य की किरणों की तरह चमक पैदा कर देता है।
15: हताश व्यक्ति को शब्दों के माध्यम से सांत्वना देना मदद नहीं करने के समान है। सच्चा दोस्त वह है जो संकट के समय जरूरतों को पूरा करे।
17: समृद्धि के साथ कई दोस्त भी आते हैं।
18: जो आदमी जवानी में सीखना नहीं चाहता वह अपने अतीत को खो देता है और उसके भविष्य की मौत हो जाती है।
19: भगवान उसका साथ देते हैं, जो कड़ी मेहनत करते हैं।
20:  अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने का सबसे अच्छा और सुरक्षित तरीका है, आसपास और खुद में मौजुद ज्ञान। अगर आप इसे देख पाते हैं तो आप एक समझदार आदमी है।
21: बेशर्मी औऱ अक्खड़ता सबसे बड़ी और खराब बीमारी है।
22: साहसी व्यक्ति बिना बुद्धिमानी के असहाय है। जो आदमी अपने विचारों को आजादी से प्रकट नहीं कर सकता वह गुलाम है।
23: सबसे समझदार आदमी अपने ही आदेश का पालन करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें