Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

रविवार, 31 मई 2015

अरूण पुदूर, 13 की उम्र में गैराज चलाते थे, 34 में एशिया के सबसे धनी युवा बने


वेल्थ एक्स की लिस्ट, टॅाप 10 में चीन के छह, जापान के तीन, भारतीय टॅाप पर
अरूण पुदूर, 13 की उम्र में गैराज चलाते थे, 34 में एशिया के सबसे धनी युवा बने
जिंदगी में एक ही चैप्टर पढ़ते रहोगे तो अगले चैप्टर तक नहीं पहुंच पाओगे
- लिस्ट में नाम आते ही ट्वीट...
सबसे पहले अरूण का नाम इसी मार्च मंे फेसबुक के मार्क जकरबर्ग के साथ आया था। 40 से कम उम्र  में अरबपति बनने वाले उद्योगपतियों की लिस्ट में। तब अरूण ने एक मैगजीन को अपनी कहानी बताई थी। पढ़ीये...
में जब छठी क्लास में था, तब परिवार बेंगलुरू आ गया था। पिता कम बजट वाली फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर थे। नसीब हर शुक्रवार को तय होता था। मैं नहीं चाहता था कि वो यह काम करें। घर के पास एक दुकान में एक तमिल लड़का काम करता था। उससे मेरी दोस्ती थी। एक दिन उसने बताया गैराज में अच्छी कमाई है। मैंने मां से 8000 रूपय लिए और गैराज डाल लिया। काम तो आता नहीं था। उसी लड़के को देख-देखकर सीखता गया। कुछ दिनों बाद ऐसा सीखा कि सवा घंटे में काइनेटिक होंडा का इंजन बांधने लगा। धंधा चल पड़ा। गोवा तक से हर महीने 60 काइनेटिक होंडा सर्विस के लिए आने लगी। इसरो वैज्ञानिक हमारे कस्टमर हो गए। कुछ समय बाद गैराज बंद कर दिया, क्योंकि काॅलेज की पढ़ाई बिगड़ रही थी। बाद में डाॅग्स सेल करने लगा। 20-20 हजार में पपी बेचे। इससे मार्केटिंग सीखी। लाखों कमाए। 17 की उम्र में 1998 में सेलफ्रेम बनाई। लेकिन फंडरेजिंग में दिक्कत आई तो ठंडे बस्ते में डाल फिर नौकरी करने लगा। जिस कंपनी में गया, उसका बिजनेस 4  लाख से 1 करोड़ तक पहुंच गया। बाॅस ने कमीशन का वादा किया, पर दिया नहीं। सबक सीखा कि  जो सौदा करो लिखित में करो। 9 महीने बाद फिर सेलफ्रेम शुरू की। 2006 में पहला प्रोडक्ट सेलफ्रम  आॅफिस लाॅन्ज किया। सालभर में ही कंपनी एक अरब रूपए की हो गई। अब कंपनी का मुख्यालय अमेरिका में है। भारत के अलावा मलेशिया,दक्षिण अफ्रीका, आॅस्ट्रेलिया और यूरोप तक कारोबार फैल चुका है। 38 देशों में इसके प्रोडक्ट उपलब्ध है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें