Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

सोमवार, 1 जून 2015

भावनाओं पर काबू रखने वाले इन 8 बातों से रहते हैं दूर

भावनाओं पर काबू रखना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन जो लोग अपनी भावनाओं पर काबु रखना जानते हैं उनके लिए मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से निकलना आसान हो जाता है। ऐसे लोग आठ
तरह के काम बिल्कुल नहीं करते हैं। जानिए इनके बारे में...
1: दूसरो लोग उनके साथ जैसा भी बर्ताव करें, भावनाओं पर काबू रखने वाले लोग कभी किसी के व्यवहार को निजी तौर पर नहीं लेते हैं। वे दूसरों की बातों को सुनते हैं और उसे वहीं भूल जाते है। उसे अपने दिल में नहीं रखते हैं।
2: उनके सामने जैसी भी परिस्थिति आए, वे कभी रिएक्ट नहीं करते हैं। ऐसा भी नहीं है कि उनके साथ हो रहे गलत व्यवहार का जवाब नहीं देते हैं। लेकिन वे माइंडफुली चलते हैं। यानी गुस्से में आकर जवाब देने के बजाय दिमागल से काम लेते हैं।
3: ऐसे लोग बदलाव पसंद करते हैं। उनके लिए बदलाव जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग रहता हैं। वे बदलाव को सकारात्मक सोच के साथ अपनाते हैें। बदलाव से भागने या दूर होने की कोशिश नहीं करते हैं। वे बदलती परिस्थिति के साथ खुद को खूबसूरती के साथ बदल देते हैं, जिससे किसी को परेशानी ना आए।
4: उनके साथ कुछ गलत होता है या वे कोई गलती करते हैं, तो वे कभी यह सोचने नहीं लग जाते कि दुनिया खत्म होने वाली है। अब कुछ भी सुधरेगा नहीं या जिंदगी पहले की तरह वापस पटरी पर लौटेगी नहीं। वे अपनी सोच को सकारात्मक रखते है। उनका ध्यान हमेशा आगे बढ़ने पर होता है। वे कभी, किसी एक चीज़ पर खुद को रोक नहीं लेते है।
5: जीवन में उनके साथ कभी कुछ निगेटिव हुआ है तो जो उनकी भावनाएं आज हैं, उन्हें पुरानी चीजों के साथ बिल्कुल भी नहीं जोड़ते हैं। उन्हें आज में जीने का हुनर बखूबी आता हैं। वे भावनाओं को सिर्फ भावनाओं की तरह लेते हैं, जिंदगी की तरह नहीं।
6: जहां लोग बहस कर रहे हों या कोई ड्रामा चल रहा हो, ऐसे लोग इन जगहो पर जाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हेै। वे खुद को ऐसी चीजों से दूर रखते हैं।
7: भावनाओं पर काबू रखने वाले लोग खुद से नफरत नहीं करते हेैं। जब वे डिप्रशन में जाने लगते हैं तो वे खुद से पूछते हैं कि क्या उनका जन्म इन सभी चीजों के लिए हुआ था? वे हर समय नए विचारों के बारे में सोचते हैं। वे खुद को पसंद करते हैं और खुद से प्यार करने वाले जज्बात रखना चाहते है। उनका खुद के प्रति नजरिया बहुत अलग बहुत खूबसूरत होता है।
8: वे कभी परफेक्ट बनने की कोशिश नहीं करते हैं। जैसे है, वैसे ही रहने से उन्हें खुशी मिलती है। वे सभी के सामने एक-जैसे रहते हैं। उनका एक ही रंग होता है। और वे सभी के आगे वैसे ही रहते है। वे किसी दूसरे व्यक्ति के जैसे बनने का भी प्रयास नहीं करते हैं। उन्हें खुद से बेहद प्यार होता हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें